आरा, मार्च 19 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी सब्जी बाजार से चोरों ने एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना गुरुवार शाम बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इमादपुर थाना क्षेत्र के धोखराहा निवासी राजेश्वर शाह के पुत्र मनोज शाह सब्जी खरीदने अंधारी सब्जी बाजार आए थे। सब्जी लेने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद मनोज शाह ने चौरी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की पुष्टि करते हुए चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...