सब्जी खरीद रहे ग्रामीण की जेब से 12 हजार रुपये पार
बरेली, जून 19 -- नवाबगंज। पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोछ गांव के अहमद नबी 17 जून को अबू डांडी गांव के शमशेर अहमद को 12 हजार रुपये देने के लिए उनके घर गए थे। लेकिन शमशेर घर पर नहीं मिले, जिसपर वह रुपये वापस हो गए। वापस आने के दौरान जब वह बरखन गांव में लगे बाजार में सब्जी खरीदने के लिए रुके, तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनकी जेब में रखी नकदी पार कर दी। कुछ देर बाद जब उन्होंने सब्जी के रुपए देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं थे। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.