सब्जी खरीदने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के हथुआ थाने के मछागर जगदीश गांव में बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के स्व. सभापति यादव के 65 वर्षीय पुत्र मुख्तार यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद हथुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुख्तार यादव अपने घर से स्थानीय बाजार में सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.