हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- महुआ,एक संवाददाता। सब्जी खरीदने हाट गए व्यक्ति का दूसरे दिन सुबह गांव के चंवर में पुल के नीचे पानी में शव उपलाता पाया गया। जिसे देख सनसनी फैल गई। वहीं यह खबर आग की तरह फैली और देखने के लिए लोगों का हुजूम उमर पड़ा। यह घटना महुआ थाना के समसपुरा गांव स्थित चंवर की है। बुधवार की सुबह टहलने और शौच गए लोगों ने पुल के नीचे पानी में शव को उपलाता हुआ देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। यह सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना पर महुआ थाने से पुलिस भी पहुंची और शव को पानी से निकला। जिसकी पहचान महुआ थाने के ही सुपौल टरिया पंचायत के अब्बूचक गोपालपुर निवासी 62 वर्षीय भगवान लाल राय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि भगवान लाल राय मंगलवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए हाट गया था,पर लौटा नहीं। जिस पर घर वाले उसकी खोज कर रह...