कोडरमा, अप्रैल 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम राउतडीह में सोमवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार सदस्य, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सब्जी खरीदने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों में शांति देवी (60 वर्ष), रूपेश कुमार (45 वर्ष), ममता देवी (40 वर्ष) और ऋषभ कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सतगावां थाना लाया गया, जहां पुलिस के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इल...