साहिबगंज, जून 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के गांधी चौक के पास सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का मोबाइल उचक्को ने शुक्रवार की सुबह उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार पुन्नी टोला के मो. इमरान सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल खड़ी कर सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था। एंड्राइड मोबाइल उनके शर्ट के ऊपर वाले पॉकेट में था। इसी दौरान कब उचक्के ने हाथ साफ कर दिया कुछ पता नहीं चला । बाद में सब्जी खरीदने के बाद जब फोन करने के लिए मोबाइल पॉकेट से निकालने गया तो देखा कि मोबाइल पॉकेट में नहीं है । काफी खोजबीन करने के बावजूद कुछ पता नहीं चला। आसपास के दुकानदार ने बताया कि दो महीना पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। समाचार भेजे जाने तक मामले को लेकर थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.