सब्जी खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की जान गई
शाहजहांपुर, जून 8 -- मैलानी कस्बे से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे गांव महारानीगंज निवासी सुनील कुमार की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। खुटार की ग्राम पंचायत धनसिंहपुर की गांव सभा महारानीगंज निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसका भाई सुनील कुमार खुटार-मैलानी मार्ग पर प्रसादपुर ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। रविवार को ईंट भट्ठे से काम करने के बाद बाइक से खीरी के कस्बा मैलानी मार्केट में सब्जी खरीदने चला गया था। रात करीब दस बजे भाई बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी निकटवर्ती सीमा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल हादसे में सुनील कुमार गंभीर घायल हो गया था। सड़क से गुजर रहे लोगों की सूचना पर घायल को एंबुलेंस से खुटार सीएचसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.