नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारतीय खाने में मसालों का खूब इस्तेमाल होता है और यही इंडियन खाने की जान होते हैं। किसी सब्जी को अच्छे स्वाद का बनाने के लिए उसमें सही मसालों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इसी के साथ सही मात्रा में मसाले डालने के साथ ही उन्हें सही समय पर डालना बहुत जरूरी होता है। यहां हम रोजाना इस्तेमाल होने वाले 8 मसालों को सब्जी में डालने का सही समय बता रहे हैं जानिए।सब्जी में मसाले कब डालें 1) गरम मसाला कब डालें- सब्जी में गरम मसाला पाउडर का स्वाद काफी अच्छा लगता है। इसे हमेशा आखिर में डालें। ध्यान रखें इसे गैस बंद करने से 1-2 मिनट पहले डालना चाहिए। इससे मसाले की खुशबू और स्वाद बना रहता है। 2) हल्दी कब डालें- हल्दी इंडियन खाने की जान है। हल्दी को तेल या घी में शुरुआत में भूनें। इससे उसका कच्चापन खत्म होता है और रंग भी अच्छा आता ...