जहानाबाद, मार्च 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाजार में सब्जी की कीमतों में आज काफी अधिक वृद्धि देखी गई। बाजार में काफी कम सब्जी की दुकान खुली थी। दो-चार सब्जी की दुकान खुली हुई थी वहां सब्जियों की मात्रा काफी कम थी। मांग अधिक होने और आपूर्ति कम रहने के कारण सब्जियों की कीमत काफी अधिक थी। दुकानदारों ने बताया कि होली के कारण दो-तीन दिनों से दुकान बंद थी आज खुली है। मंडी में किसान लोग सब्जी काफी कम लेकर आए थे। दूसरे शहरों से भी सब्जी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लेकिन शनिवार से आपूर्ति सुचारू रूप से होगी इसके बाद सब्जी की कीमत में कमी आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.