मुंगेर, अप्रैल 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ यार्ड पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब माफियाओं के विरुद्ध की जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर से जमालपुर स्टेशन पर कार्रवाई में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। टीम ने पार्सल ऑफिस के समीप सब्जी के बोरे में छिपाकर लाई जा रही 234 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के घटवारी निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पार्सल के जरिए सब्जी के बोरे में शराब की खेप सप्लाई की जा रही है।इसी इनपुट के आधार पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। मंगलवार को ट्रेन नंबर 13023 हावड़ा-गया ट्रेन के प्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.