भदोही, नवम्बर 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ठंड के मौसम में सब्जी के दाम में आग लगना गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। सर्द को सब्जियों का मौसम कहा जाता है। ऐसे में सब्जियों के दाम में आग लगना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। सब्जी की दुकान पर मूल्य सुनते ही लोग चकरा जा रहे हैं। रसोई का खर्च कैसे चले यह चिंता मध्यम वर्गीय लोगों को सताए जा रही है। दाल के दाम में पहले ही उछाल आ चुका था। ऐसे में सब्जियों के दाम में वृद्धि होना हर तबके की चिंता बढ़ा दी है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो मंडी में ही सब्जियों के दाम महंगे हो गए हैं। दस दिन पूर्व बिन मौसम बरसात और हवा चलने से सब्जियों का पौधा सूख गया था। वहीं, खेत में तैयार हो रही सब्जियां भी खराब हो गई थी। ऐसे में इन दिनों सब्जियों के दाम में डेढ़ से दो गुना इजाफा हो गया है। भोजन की थाली से चटनी और सलाद भी अ...