हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालों के बीच एक ऑटो चालक ने अपना ऑटो दौड़ा दिया। इससे भगदड़ सी मच गई। सब्जी के ढेर ऑटो से कुचलकर खराब हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर ऑटो चालक को पकड़ लिया। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी सब्जियों को कुचलने से नुकसान हुआ है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे शहर के पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकानदारों पर अनियंत्रित ऑटो चालक ने रौंद दिया। जिससे दुकानदारों की सब्जी कुचलने से नुकसान हो गया। दुकानदार राजू व कालका ने बताया कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में था और उसने नियंत्रण खो दिया। ऑटो सीधे फुटपाथ पर आ गया जहां उनकी दुकान को अस्त-व्यस्त कर दिया। वह लोग बाल-बाल बचे लेकिन सब्जी का नुकसान हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.