लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े तस्करी के मामले में नेपाल के धनगढ़ी में जांच के दौरान सब्जी लदे भारतीय मिनी ट्रक से 26 लाख 88 हजार नेपाली रुपये मूल्य के मोबाइल डिस्प्ले और अन्य सामान बरामद होने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक को जब्त कर लिया गया, जबकि उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय मिनी ट्रक संख्या यूपी 23 टी 8675 में सब्जियों के बीच छिपाकर सामान ले जाया जा रहा था। नेपाल में धनगढ़ी के ट्रैफिक चौराहे पर जांच के दौरान सामान का खुलासा हुआ। ट्रक चालक की पहचान पलिया निवासी युवक के रूप में बताई गई है। बरामद सामान का मूल्य 26 लाख 88 हजार नेपाली रुपये आंका गया है। मामले के सामने आने के बाद गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी और कस्टम विभाग की जांच व्यवस्था तथा सीमा शुल्क प्रक्र...