सब्जी की दुकान का ताला तोड़ चोरी, नकदी व सामान ले गए चोर
शामली, मई 4 -- शामली। शहर के सुभाष चौक स्थित सब्जी की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के बड़ी पंजाबी कॉलोनी निवासी विशाल कालरा ने बताया कि वह सुभाष चौक शिव मूर्ति के पास सब्जी की दुकान करता है। बीती रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ला तोड़कर उसमें रखे करीब 2200 रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर नींबू और लाल शिमला मिर्च भी उठा ले गए, जिनकी कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार दो दिन पहले भी किसी ने दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन तब ताले नहीं टूट पाए थे। इसके बाद उसने सुरक्षा के लिहाज से नए ताले लगवाए थे, बावजूद इसके चोरी की घटना हो गई। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला, जिसके बाद पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.