मिर्जापुर, जून 28 -- नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर गंगा के किनारे स्थित शेरपुर गांव एवं आसपास के क्षेत्र के सब्जी की खेती करने वाले लघु सीमांत किसान नीलगाय से परेशान है। नीलगाय सब्जी की खेती को रौंद कर बर्वाद कर दे रहे है। किसानों ने प्रशासन ने नीलगायों को पकड़वा कर जंगल में छोड़वाए जाने की मांग की है। गंगा के किनारे उर्वर भूमि पर किसान सब्जी एवं मौसमी फसलों की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किंतु इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विचरण कर रही नीलगायें किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। दिन-रात की कठिन मेहनत से तैयार की गई फसलें नीलगाय न केवल चर जाती हैं, बल्कि रौंदकर नष्ट कर दे रही है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई किसान अपनी लागत तक निकाल पाने में असम...