सब्जी की खेती कर आत्मनिर्भर बने किसान महेंद्र, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
दुमका, मई 24 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया पंचायत स्थित घुरामुन्दनी गांव के 47 वर्षीय किसान सह कृषक मित्र महेंद्र प्रसाद मंडल ने मिश्रित खेती से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी है। उनकी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं को खेती की ओर लौटने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में मनरेगा योजना के तहत एक एकड़ जमीन पर बागवानी शुरू की। इसमें आम्रपाली, हिमसागर, दशहरी और भेक्टर जैसी उन्नत किस्मों के 112 आम के पौधे लगाए। इसके साथ 35 सागवान और 15 गम्हार के पौधे भी रोपे।
महेंद्र की मेहनत शुरुआती दो साल उन्होंने पौधों की देखभाल में पूरी लगन से काम किया। तीसरे साल से आम के पेड़ों पर फल लगने शुरू हो गए। शुरुआत में आम से आमदनी कम थी, लेकिन खाली जगह का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अंतर-फसल के रूप में लौकी, बैंगन, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.