सीतामढ़ी, मार्च 20 -- शिवहर। कृषि विभाग द्वारा संयुक्त कृषि भवन के सभागार में गुरुवार को गरमा मौसम में सब्जी की खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में किसानों को गरमा मौसम में सब्जी की खेती नवीनतम ढंग से करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की सब्जी की खेती कर किसान कम खर्चे में अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। सब्जी की खेती आय का प्रमुख साधन है। प्रशिक्षण शिविर में आत्मा के उप परियोजना निदेशक विकास कुमार आजाद, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर संचिता घोष एवं सौरभ शंकर पटेल सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.