आजमगढ़, जुलाई 15 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि महाविद्यालय कोटवां में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना एससीएसपी के अंतर्गत अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीकों, पोषण सुरक्षा तथा किचन गार्डन की उपयोगिता से अवगत कराना था। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. त्रिभुवन चौबे, डॉ. विनोद कुमार सिंह तथा डॉ. जगेश कुमार तिवारी ने किसानों को वैज्ञानिक विधियों से सब्जी उत्पादन अपनाकर आय एवं पोषण स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. त्रिभुवन चौबे ने उन्नत किस्मों, गुणवत्तायुक्त बीज, संतुलित पोषण प्रबंधन, समय पर बुवाई तथा समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: किसानों को दिया गया ...