इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- जसवंतनगर। ब्लॉक सभागार में आजीविका सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आजीविका के साधनों को सुदृढ़ कर आय में निरंतर वृद्धि करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सखियों को यह बताया गया कि वे किस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं और किसी भी प्रकार के आर्थिक जोखिम से स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं। बैठक में गृह वाटिका को आजीविका का सशक्त माध्यम बताया गया। सखियों को बिना रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों के सब्जी उत्पादन की तकनीक समझाई गई। इससे परिवार को स्वच्छ, पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके और अतिरिक्त उत्पादन से बाजार में विक्रय कर आमदनी भी बढ़ाई जा सके। साथ ही पशुपालन, विशेषकर बकरी पालन में होने वाली बीमारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.