गाजीपुर, जुलाई 13 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बारिश की कमी के चलते किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। धान की छिटपुट रोपाई भले ही शुरू हो गई है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई संसाधन उपलब्ध हैं, वे पंपसेट के सहारे खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई में जुटे हैं, जबकि अन्य किसान मेड़बंदी और जुताई के कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। अवर्षण का सबसे अधिक असर सब्जी उत्पादक किसानों पर पड़ रहा है। क्षेत्र में मिर्च, गोभी सहित अन्य सब्जियों की नर्सरी तैयार है, लेकिन पर्याप्त पानी के अभाव में किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- मौसम की दगा से पीली पड़ने लगी धान की नर्सरी: चिंता तैयार पौधों को खेतों में लगाने के लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। पानी की कमी के कारण ...