धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, संवाददाता। जिले के किसान, बागवान और ग्रामीण युवाओं को सब्जी, फल और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विकास योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य आय बढ़ाने के साथ आधुनिक बागवानी और उद्यानिकी को प्रोत्साहित करना है। मिर्च, अदरक, ओल, मशरूम, मधुमक्खी पालन समेत कई गतिविधियों को शामिल किया गया है। किसानों को 40 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर किसान, बागवान और ग्रामीण युवाओं के लिए 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आधुनिक खेती की तकनीक, फसल प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और विपणन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- अनुदान लीजिए, आम एवं अमरूद व हाई वैल्यू सब्जियां करिए चयनित लाभुकों के बीच मशरूम उत्पादन किट का भी वितरण किया जाएगा...