प्रयागराज, मई 27 -- भीषण गर्मी का असर अब आमजनों की रसोई पर दिखने लगा है। प्रयागराज की स्थानीय मंडियों और फुटकर बाजारों में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर आलू के दाम पर देखने को मिल रहा है। तीन दिन पहले नैनी, जसरा के मंडियों में 50 रुपये प्रति पांच किलो बिक रहा था लेकिन मंगलवार को 90 से 100 रुपये प्रति पांच किलो तक पहुंच गया है। मुंडेरा, खुल्दाबाद और नैनी मंडी में मंगलवार को आलू के साथ टमाटर, भिंडी और हरी मिर्च के दाम भी बढ़े। टमाटर 30 से 40 रुपये किलो, भिंडी 50 से 60 रुपये किलो और हरी मिर्च 80 रुपये किलो तक बिक रही है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि भीषण गर्मी से हरी सब्जियां देखते-देखते सूख जा रहीं है। आलू भी भारी मात्रा में खराब हो रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्ट और भंडारण का खर्च बढ़ गया है। जिसके कारण हम लोगों का भारी ...