सब्जियों की खेती के लिए किया प्रशिक्षित
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां में वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में किसानों को सब्जियों की संरक्षित खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार विमल ने सब्जियों के संरक्षित खेती की जानकारी दी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में खेती के नवीनतम तकनीकी पॉली हाउस, नेट हाउस, शेड नेट हाउस, लो-टनल पाली हाउस जैसी संरक्षित खेती की जानकारी दी गई। संरचनाओं के निर्माण, प्रबंधन और उपयोगिता के बारे में बताया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने संरक्षित खेती की उपयोगिता और विपरीत मौसम में सब्जियों के उत्पादन, अनुदान और उसके महत्व के बारे में बताया। संरक्षित खेती में टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों के उत्पादन तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.