धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने कहू वर्गीय सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोगों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि करेला, लौकी, नेनुआ, ककड़ी, खीरा, कोहड़ा, टिंडा और तरबूज जैसी फसलों में समय पर कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय अपना कर उत्पादन और गुणवत्ता को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही फलों में रोग से बचाव के लिए फेरोमोन ट्रैप या प्रकाश पाश का उपयोग किया जा सकता है। विशेष परिस्थिति में कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.