भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता जीआरपी पर पत्थरबाजी और हमला करने के आरोपी सबौर थाना क्षेत्र के लैलख के रहने ज्ञानी मंडल के घर से अवैध हथियार बरामद किया गया। पिछले साल जीआरपी थाना में दर्ज कांड के आरोपी ज्ञानी मंडल की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी और सबौर पुलिस शुक्रवार की सुबह उसके घर पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी छत से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। घटना को लेकर सबौर थाना में केस दर्ज करने की बात थानेदार सूबेदार पासवान ने कही। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि पिछले साल लैलख में शराब तस्करी की सूचना पर जीआरपी की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार उस दौरान ज्ञानी सहित अन्य आरोपियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर हंगामा किया था जिसको लेकर केस दर्ज किया ग...