भागलपुर, जून 20 -- सबौर संवाददाता। रेलवे स्टेशन सबौर थाना रोड में शुक्रवार को दोपहर बाद एक घंटा जाम लग गया जाम के कारण सबौर थाना से लेकर रेलवे केबिन तक दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। डीवीसी स्टेशन सबौर के समीप एक दर्जन बाराती गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर देने के कारण जाम लग गया। वहीं आसपास में कुछ घरों के सामान भी सड़क पर ही बिखरे पड़े थे। जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि जाम की सूचना पर सबौर थाना की पुलिस आई और सड़क से जाम को हटाया गया। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि रेलवे केबिन बंद रहने के कारण जाम लगा था पुलिस को भेज जाम हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...