भागलपुर, जुलाई 5 -- सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक पारदर्शिता और संस्थागत विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में  शनिवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए महाविद्यालय की पूर्ववर्ती समितियों को भंग कर दिया। विभिन्न शैक्षणिक प्रशासनिक व छात्र कल्याण संबंधी कार्यों के लिए 16 नई समितियों का गठन किया है। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, शोध एवं नवाचार, छात्रहित, प्रशासनिक दक्षता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। ताकि प्रत्येक कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से संपादित हो सके।

हिंदी...