सबौर कॉलेज में व्याख्यानमाला आज
भागलपुर, अगस्त 5 -- सबौर कॉलेज में व्याख्यानमाला आज सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में नई शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर पांच अगस्त को विविध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 की दृष्टि के माध्यम से विकसित भारत 2047 की दिशा में अग्रसर विषय पर एकदिवसीय व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर भागलपुर अभियंत्रण महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. आभा कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी कॉलेज के पीआरओ डॉ. मयंक वत्स ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.