भागलपुर, जून 30 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट सबौर कॉलेज में अवैध कब्जे की साजिश मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन एक्शन के मूड में है। विश्वविद्यालय ने अपने इंजीनियरों को सबौर कॉलेज भेजा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है, ताकि जिला प्रशासन से संपर्क कर इसमें आगे की कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- सबौर कॉलेज में जमीन कब्जे के प्रयास से गरमाया सिंडिकेट, हटेंगी प्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...