भागलपुर, मई 10 -- सबौर संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की खानकित्ता पंचायत स्थित सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में शनिवार को 45 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो गई। लंबे समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। अब तक सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में 24 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि सुल्तानपुर भिट्ठी गांव के एक टोले में दूषित पानी से कैंसर के लोग शिकार हो रहे हैं। अब तक 24 कैंसर पीड़ित लोगों की मौत हो चुकी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...