भागलपुर, मई 4 -- सबौर संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबौर एनएच 80 सड़क पर ब्लॉक चौक के पास रविवार की अहले सुबह एक अधेड़ का शव पुलिस ने कब्जे में लिया। शव सड़क किनारे ही पड़ा था। सिर और कमर के पास से जख्म के निशान पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच कर उसके पास से मिले पर्चे में अंकित मोबाइल नंबर और हाथ में लिखे नाम से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र अदलपुर गांव निवासी 60 वर्षीय विपिन शाह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि रविवार की अहले सुबह ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत बीच सड़क पर ही पड़ा था। कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर किनारे किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। लोग बताते हैं कि 4 बजे सुबह के बाद की ही घटना...