भागलपुर, मार्च 28 -- सबौर संवाददाता। सबौर स्टेशन चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी के मौके पर 72 घंटे अष्टयाम का शुक्रवार की शाम से शुभारंभ हुआ। अष्टयाम का समापन सोमवार को होगा। मंदिर समिति के प्रमुख कन्हाय मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को राम दरबार और पंचमुखी हनुमान की विशेष पूजा अर्चना हुई। मुख्य यजमान कौशिक झा बबलू ने बताया कि पूरे सबौर में अष्टयाम की गूंज हो रही है।जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।वहीं दूसरी ओर स्कूल चौक पर हनुमान मंदिर में भक्तों ने ध्वज चढ़ाया। ब्लॉक चौक हाट और रानी तालाब में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...