भागलपुर, मार्च 7 -- सबौर संवाददाता। नगर पंचायत सबौर के वार्ड 5, 8 और 10 में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्य पार्षद दीप शिखा नंद परिणा, डॉ. आनंद कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे। पार्षद डॉ आनंद कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में प्रकाश यादव के घर से लेकर अरुण कुमार सिंह के घर तक 23 लाख से अधिक की राशि, वार्ड नंबर आठ में फिरोज के घर से मो. इंतकार के घर तक 21 लाख से अधिक की राशि और वार्ड नंबर 5 में उदयकांत मेहता के घर से विजय मंडल के घर तक लगभग 28 लाख के अधिक की लागत की राशि से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क का निर्माण का शिलान्यास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...