भागलपुर, मई 20 -- सबौर, संवाददाता। सबौर प्रखंड की पूर्व प्रमुख श्रीमती कृष्णा देवी का इलाज के दौरान मंगलवार को अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। वे मूल रूप से सबौर प्रखंड क्षेत्र के लरका निवासी थीं और वर्ष 2006 में सबौर की प्रमुख बनी थीं। उनके बड़े पुत्र धर्मवीर कुमार जो मधुबनी जिला बेनीपट्टी जेल में कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु भी तीन वर्ष पूर्व हो गई थी। जेल में ही नौकरी में थे। पांच भाई-बहन हैं। दूसरे नंबर भाई कुरपट में शिक्षक हैं, छोटा भाई कर्नाटक की एक कंपनी में इंजीनियर है। मां को अचानक हार्ट अटैक आया था। दरभंगा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व उप प्रमुख प्रदीप कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त कि...