सबौना में हुई दुर्घटना के 32 घंटे बाद सामान्य हुआ रेल परिचालन
पलामू, अगस्त 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गढ़वा रोड रेल जंक्शन के समीप सबौना में मंगलवार को कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी होने से प्रभावित रेल परिचालन करीब 32 घंटे बाद बुधवार को सामान्य हो गया। दुर्घटना के बाद रेल प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और बहाली का काम शुरू किया। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त रिवर्सल लाइन पर तकनीकी कार्य पूरा नहीं होने के कारण इस पर अभी परिचालन शुरू नहीं हो सका है। अधिकारी के अनुसार, गुरुवार से रिवर्सल लाइन पर भी परिचालन सामान्य होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी बेपटरी, रेल जीएम का धनबाद दौरा टलाअधिकारियों की निगरानी धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र समेत ऑपरेशन और ट्रैफिक विभाग के कई वरीय अधिकारी रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहे। डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम भी मुगलसराय से मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.