मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी। पूरे जिले में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव एवं उत्साह के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीए सभाकक्ष में किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित नव मतदाताओं, अधिकारियों एवं कर्मियों को लोकतंत्र की शपथ दिलाई। डीडीसी श्रीसाह ने कहा कि सबकी भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपने एक-एक वोट के महत्व को समझने और निर्भीक होकर, बिना किसी प्रलोभन के विवेकपूर्ण मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन लोकतंत्र की आत्मा है। कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश भी लाइव प्रसारित किया गया। इससे पूर्व उप निर्वाचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.