सहरसा, जून 14 -- सौरबाजार। सहरसा मधेपुरा एनएच 107 सबैला चौक पेट्रोल पंप के पश्चिमी शनिवार की रात ससुराल जा रहे एक युवक से एक बाइक परसवार चार युवक सवार ने एक पल्सर बाइक समेत 6 हजार रुपए, मोबाइल व अन्य सामान लूट कर फरार हो गया है। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में मधेपुरा जिला के अरार थाना क्षेत्र के अरारघाट निवासी चंन्दशेखर कुमार में कहाकि बाइक , 6 हजार रुपए एवं मोबाइल समेत अन्य सामान लूट कर बैजनाथपुर की ओर भाग गया। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...