गोपालगंज, अगस्त 20 -- गोपालगंज। हथुआ स्थित सबेया परित्यक्त एयरफील्ड की रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिला प्रशासन और रक्षा प्राधिकार की संयुक्त कार्रवाई में 259.274936 एकड़ रक्षा भूमि से कृषि अतिक्रमण हटाकर उसका भौतिक कब्जा गुरुवार को रक्षा प्राधिकार को सौंप दिया। कार्रवाई के बाद भूमि की सीमाएं भी स्पष्ट कर दी गई हैं। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज की ओर से सीमा-स्तंभ स्थापित किए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने का अभियान जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान 15 जुलाई से 18 अगस्त  तक 35 दिनों तक चला। इस दौरान 259.274936 एकड़ भूमि को कृषि अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मौके पर प्रशासन और रक्षा प्राधिकार के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण और सत्यापन...