गोपालगंज, अप्रैल 17 -- हथुआ, एक संवाददाता। जिले के सबेया एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुक्रवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सर्वे टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण और सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। सर्वे टीम ने हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण, रनवे की लंबाई, एप्रोच रोड और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही एयरपोर्ट को चालू करने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार और निर्माण कार्यों का भी आकलन किया गया। ज्ञात हो कि सबेया एयरपोर्ट को चालू करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रयासों के बाद दिल्ली से आई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम ने स्थल का निरीक्षण शुरू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...