सबूत है तो कोर्ट जाएं; अब अनंत सिंह पर उखड़े नीरज, MLC चुनाव पर जदयू में झगड़ा और बढ़ा
पटना, सितम्बर 18 -- बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पटना स्नातक एमएलसी सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में छिड़ा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पटना एमएलसी सीट से नीरज कुमार को हरवाने का खुला ऐलान कर दिया। इसके बाद नीरज ने भी तुरंत पलटवार करते हुए अनंत सिंह पर तीखा हमला बोला। एके-47 केस में फंसाने और नार्को टेस्ट करवाने वाली बात पर नीरज ने अनंत सिंह से कहा कि अगर उनके पास सबूत है तो वे कोर्ट जाएं। नीरज ने विधायक पर उनका चरित्र हनन करने का आरोप भी लगा दिया। जदयू के दो नेताओं के झगड़े ने आगामी एमएलसी चुनाव से पहले पार्टी के वरीय नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। जदयू के प्रवक्ता एवं एमएलसी नीरज कुमार ने शुक्रवार को अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "मेरा जीवन पारदर्शी रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.