जौनपुर, मार्च 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कल्याणपुर कबूलपुर बाजार में समाजसेवी हाजी अलाउद्दीन के आवास पर शनिवार की शाम सबीना और इफ्तार का कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदार, बुजुर्ग और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत और सबीना से हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सबीना के बाद रोजेदारों के लिए इफ्तार का इंतजाम किया गया। अजान होते ही सभी ने रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन तथा तरक्की के लिए दुआ की। मौजूद हाफिज और मौलानाओं ने रमजान के महीने की अहमियत बताते हुए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में आए लोगों ने पूर्व एडीओ पंचायत हाजी अलाउद्दीन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया। इस मौके पर सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.