चतरा, मार्च 13 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डहू पंचायत के 19 वर्षीय सबिता की मौत के मामले में परिजनों ने प्रेमी के परिजनों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मृतका के भौजाई सुशीला देवी के ब्यान पर टंडवा थाना में प्रेमी अजय गिल उरांव समेत चार को नामजद अभियुक्त बनाया है। नामजद बनने वालों में प्रेमी अजय के अलावा पिता कुलेश्वर उरांव, मां रूबिया देवी तथा बहन मुनिया उरांव का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात युवती का शव फांसी से लटका मिला था। इस घटना के बाद मृतका की भाभी के बयान पर मृतका के प्रेमी समेत उपरोक्त पर परिजनों पर मारपीट कर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा। पुलिस के अनुसार सबिता की शादी अजय के साथ हो इसका परिजन विरोध कर रहे थे। बताया गया कि मृतका इसी पंचायत की सिदपा गांव की बुद्धू उरांव की पुत्री थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.