गिरडीह, अप्रैल 14 -- सियाटांड़। सोमवार देर शाम को सबिता कुमारी ने नवडीहा ओपी प्रभारी के रूप में योगदान दिया। बताते चलें कि सबिता पहली महिला है जिसे नवडीहा ओपी का प्रभार मिला है। इसके पहले सभी प्रभारी पुरुष थे। उन्होंने निवर्तमान ओपी प्रभारी दीपक कुमार से प्रभार लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। ओपी आने वाले फरियादियों की समस्या संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुनी जायेगा, ताकि उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर लोगों को सुलभ और बेहतर कानूनी सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- जिले के 21 थाना व ओपी प्रभारी बदले, कई ने प्रभार संभाला एक महिला को नवडीहा ओपी प्रभारी बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.