गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। अमेरिका में हुए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में सबा हैदर ने करीब 71.8 प्रतिशत वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तीन नवंबर को आए चुनाव के परिणाम में सबा ने इलिनॉयस स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के 84वें डिस्ट्रिक्ट की रेस में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ब्रायन स्कोपा को मात दी। सबा की इस जीत से गाजियाबाद के संजय नगर स्थित चित्रगुप्त विहार में रहने वाले उनके परिवार में खुशी की लहर है। जीत के साथ ही सबा हैदर इलिनॉय के डिस्ट्रिक्ट 84 का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और इलिनॉय जनरल असेंबली में पहुंचने वाली पहले दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला भी बन गई है। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में इलिनॉयस राज्य में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के 84वें डिस्ट्रिक्ट की सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की सबा हैदर...