अलीगढ़, मार्च 2 -- इगलास। श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा-2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कालेज की छात्रा सबा हनीफ पुत्री मुहम्मद हनीफ ने 120 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 16वीं रैंक हासिल छात्राओं की छात्रों को पीछे छोड़ने परंपरा पर मुहर लगा दी है। उधर, छात्र विशाल कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने 20वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी आगे की पढ़ाई आसान होगी। प्रिंसिपल केपी सिंह ने कॉलेज के छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.