नई दिल्ली, मई 26 -- सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक और सस्ता और किफायती प्लान पेश किया है। यह प्लान एक नया सीमित समय का ऑफर है। कंपनी इस ऑफर को "Smart Start Plan" नाम से पेश कर रही है। अगर आप नया मोबाइल नंबर लेने का सोच रहे हैं या कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो BSNL का यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अपने नजदीकी BSNL Customer Service Center या रिटेलर से मुफ्त SIM प्राप्त कर सकते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस प्लान के फायदे: BSNL के 51 रुपए वाले प्लान के फायदे BSNL के 51 रुपए वाले Smart Start Plan में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा, यानी यूजर देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना रुके कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा प्लान मे...