सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
जमुई, जून 10 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का रिकॉर्ड स्थापित करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना का आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर प्रांगण में गूंजते शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और 'हर-हर महादेव' के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का विधिवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.