नई दिल्ली, मई 21 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें तो बढ़ा दी हैं। 3 दिन के अंतराल में दो बार कीमतें बढ़ने से लोगों की टेंशन में भी इजाफा हुआ है। खासकर, अब इस बात का डर सताने लगता है कि कहीं सुबह उठें और फिर से फ्यूल की कीमतें बढ़ जाएं। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट और कई फर्म ने तो इस बात के संकेत दे दिए हैं कि अभी कीमतों में इजाफा होगा। ऐसे में कई बार लगता है कि काश कार में पेट्रोल/डीजल और ज्यादा भरा लिया होता। या फिर, कार का टैंक इतना बढ़ा होता है कि महीनेभर का फ्यूल इसमें आ जाता। ऐसे में हम आपको यहां ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं जिनके फ्यूल टैंक सबसे बड़े हैं। देश में मिलने वाले सबसे बड़े फ्यूल टैंक की बात करें उससे पहले ये जानते हैं कि दुनिया की ऐसी कौन सी कार है जिसका फ्यूल टैंक सबसे बड़ा है। तो इस...