नई दिल्ली, फरवरी 26 -- बातचीत से पहले अमेरिका ने ईरान को फिर चेतावनी दे दी है। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब भी मौजूद है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से दी जा रही चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी 'पागल' शासन को परमाणु हथियार रखने नहीं दिए जा सकते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेंस ने तेहरान से कहा है कि कूटनीति को कमजोरी समझने की गलती न की जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से दी जा रही सैन्य कार्रवाई की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'आप दुनिया के सबसे पागल और खराब शासन को परमाणु हथियार रखने नहीं दे सकते।' उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति के पास यह सुनिश्चित कराने के लिए कई उपाय हैं।' उन्होंने...