नई दिल्ली, मार्च 19 -- राहुल मथान,साइबर विशेषज्ञ कनाडा के ओंटारियो प्रांत के वुडस्टॉक शहर स्थित टोयोटा की फैक्टरी जल्द ही अपने यहां 'डिजिट' नामक रोबोट तैनात करेगी। यह इंसानों जैसा दिखने वाला रोबोट है, जिसे एजिलिटी रोबोटिक्स कंपनी ने बनाया है। यह दो पैरों वाला रोबोट गोदामों से आने वाली गाड़ियों से ऑटो पार्ट्स उतारकर प्रोडक्शन लाइन की तरफ ले जाएगा। यह वह काम है, जिसे अब तक इंसान करते रहे हैं। टोयोटा अकेली ऐसी कंपनी नहीं है, जो रोबोट का इस्तेमाल कर रही है। इंट्यूटिव सर्जिकल कंपनी के 'दा विंची' रोबोट दुनिया भर के अस्पतालों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ये अब तक लाखों ऑपरेशन कर चुके हैं। इतना ही नहीं, पूरी तरह स्वचालित वेमो गाड़ी हर हफ्ते 1,50,000 से ज्यादा ट्रिप पूरी करती है। इसे अल्फाबेट ने बनाया है, जो गूगल की मूल कंपनी है। इसी तरह टेस्ला की...